सिजोफ्रेनिया के कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:09

सिजोफ्रेनिया के कारण
सिजोफ्रेनिया का कोई एक कारण नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थिति के पीछे पर्यावरण और आनुवंशिक जैसे कुछ कारक योगदान देते हैं। सिजोफ्रेनिया के पीछे मुख्य कारण आनुवांशिक होता है और इस स्थिति के लिए मानसिक बीमारी से पीड़ित रोगी के रिश्तेदार भी इसी बीमारी से पीड़ित देखे जाते हैं। हालांकि, अन्य न्यूरोलॉजिक्ल कारक भी हैं जो इस स्थिति में योगदान देते हैं। सिजोफ्रेनिया की शुरुआत और रिकवरी में मनोवैज्ञानिक और परिवार का माहौल भी भूमिका निभा सकता है।

कारण

शोधों के अनुसार, इस बीमारी की कोई एक वजह नहीं है। पर्यावरणीय कारक व आनुवंशिकता के साथ ही कुछ न्यूरोलाजिकल स्थिति को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसके अधिसंख्य मामलों में पूर्व या वर्तमान में परिवार के सदस्य इससे पीडित होते हैं। किसी भी तरह का नशा न करने वालों की तुलना में नशा करने वाले व्यक्ति के इससे पीडित होने की आशंका छह गुना तक बढ जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info